फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Blood-soaked dead body of a youth found in village Rajpur

मथुरा: गांव राजपुर में मिला युवक का खून से लथपथ शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Blood-soaked dead body of a youth found in village Rajpur
युवक की हत्या के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।
वृंदावन (मथुरा)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव राजपुर स्थित पानी की टंकी के पास युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। रविवार सुबह खून से लथपथ युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और कब्जे में ले लिया। काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवक के सिर पर किसी पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। शव के पास ही खून से सना सीमेंट की ईंट का एक बड़ा टुकड़ा पड़ा मिला है। इसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मृत शख्स ने मिलिट्री ग्रीन रंग की जैकेट और पैंट पहन रखा था। सिर से खून बहता मिला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक को पिछले लगभग एक सप्ताह से क्षेत्र में घूमते और चिलम पीते हुए देखा गया था। इसके साथ कई और युवक भी घूमते थे। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि मृत शख्स के सिर पर पत्थर से हमला कर युवक की हत्या की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं इंस्पेक्टर क्राइम ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि अभी मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास मिली चिलम
पुलिस के अनुसार, खून से लथपथ मिले युवक के शव के पास ही पुलिस ने चिलम भी बरामद की है। शव जहां पड़ा मिला उससे तीन चार फुट की दूरी पर खून की कुछ बूंदें भी मिलीं हैं। संभावना है कि युवक की हत्या करने वाले रात में उसके साथ थे। किसी बात को लेकर उनके विवाद हुआ और सीमेंट की ईंट मारकर उसकी हत्या कर डाली। हत्या कई बार पत्थर मारकर की गई। घटना स्थल पर मौजूद साक्ष्य इसी ओर इशारा कर रहे हैं। संभवत: युवक ने पहली चोट के बाद बचने का भी प्रयास किया, इसी वजह से कुछ दूरी पर खून की बूंदें मिली हैं। सीमेंट की ईंट के बीच से दो टुकड़े भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed