फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: BKYU staged a sit-in demonstration on Yamuna Expressway

मथुरा: भाकियू ने यमुना एक्सप्रेस वे पर किया धरना-प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: BKYU staged a sit-in demonstration on Yamuna Expressway
जाबरा टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। भाकियू (अंबावता) द्वारा क्षेत्रीय एवं किसानों की समस्याओं को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के जाबारा टोल पर धरना-प्रदर्शन किया गया। एसडीएम मांट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसमें खुले में घूमते गोवंश, बिजली, सिंचाई, यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड सहित अन्य मांगें थीं। जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि यदि सभी समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान नहीं किया गया तो वे शीघ्र टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन

छह घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन में पहुंचे एसडीएम आदित्य प्रजापति एवं सीओ नेत्रपाल सिंह को मांगों लेकर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कहा कि वह शीघ्र ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ किसानों की बैठक कराएंगे और समाधान होगा। गोवंश के लिए गांव-गांव गाड़ियां भेजकर गोवंश को गोशाला भेजेंगे। धरना-प्रदर्शन में तीन थानों की पुलिस एवं पीएसी तैनात रही। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लेखराज सिंह पहलवान, उदयवीर सिंह, सोनवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, सत्येंद्र चौधरी, ब्रजेश राघव, शिव कुमार तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed