{"_id":"60c2216a8ebc3e791a36639e","slug":"mathura-bjp-should-be-engaged-in-the-service-of-the-public-in-seva-hi-sankalp-abhiyan-vijay-mathura-news-agr495213311","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सेवा ही संकल्प अभियान में जनता की सेवा में जुटें भाजपाई: विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सेवा ही संकल्प अभियान में जनता की सेवा में जुटें भाजपाई: विजय
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी विजय शिवहरे ने कहा कि सेवा ही संकल्प के साथ सेवा ही संगठन के मूलमंत्र पर भाजपाई जनता की सेवा में जुटे हैं। अभियान के तहत नए कोविड सेंटर बनाए जाएंगे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भाजपा जनप्रतिनिधि गोद दिलवाकर संक्रमितों की सेवा में जुटेंगे।
जिला कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश मंत्री ने कहा कि विशेष अभियान के माध्यम से टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। बूथ तक जाकर लोगों को जागरूक करके वैक्सीन लगवाई जाएगी। भाजपाई इसके फायदे भी जनता को बताएंगे। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को भी जनता को गिनाएंगे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि इस महामारी से देश को बचाने में पीएम नरेंद्र मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कहा कि सभी पदाधिकारी कमेटियों का सत्यापन करें और बूथ स्तर तक बैठक सुनिश्चित करें। इस मौके पर अनिल चौधरी, विवेक चौधरी, मनीषा पाराशर, राहुल गौतम, दिगंबर चौधरी, निर्मला बघेल, सत्यपाल चौधरी, पीयूष धनगर, अजय, सचिन चतुर्वेदी, कन्हैया लाल गोयल, पवन अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, मुकेश भार्गव ,गोपेंद्र सिंह, गौरव चौधरी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने किया।