फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bike one, challan two, first 1.10 lakh then 15 thousand rupees

मथुरा: बाइक एक, चालान दो, पहले 1.10 लाख का फिर किया 15 हजार रुपये का

Fri, 20 Aug 2021 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bike one, challan two, first 1.10 lakh then 15 thousand rupees
मथुरा। राजस्व वसूली के लिए यातायात पुलिस के दोपहिया वाहनों की चालान प्रक्रिया से जहां लोग परेशान हैं, वहीं परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी दोपहिया वाहनों की चालान प्रक्रिया में लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। दो दिन पहले गोवर्धन चौराहा स्थित विश्व लक्ष्मी नगर के पास स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की मौजूदगी में एक बुलट बाइक का चालान 1 लाख 10 हजार रुपये कर दिया, जो बाइक चालक को थमा दिया गया। हालांकि विभागीय वेबसाइट पर इसी चालान नंबर को जब देखा गया तो इसे बाद में 15 हजार किया गया।
विज्ञापन

18 अगस्त की शाम 6:45 बजे कृष्णानगर के लक्ष्मीनगर निवासी विष्णु कुमार कुशवाहा की बाइक को यातायात पुलिस ने रोक लिया और उसका चालान कर दिया, जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182 ए/1 में 1 लाख रुपये और धारा 190 2/ में 10 हजार रुपये की राशि का चालान काटा गया। लेकिन बाद में जब गलती का एहसास हुआ तो विभाग ने 182 ए की धारा 1 की बजाए 4 करते हुए जुर्माना राशि 15 हजार कर दी, यानि 95 हजार रुपया घटाकर दूसरा चालान 15 हजार का किया गया। एसपी ट्रैफिक कमल किशोर का कहना है कि यह गलती एआरटीओ विभाग से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed