फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Baldev's world famous Huranga on 19th, preparations in full swing

मथुरा: बलदेव का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 19 को, तैयारियां जोरों पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Baldev's world famous Huranga on 19th, preparations in full swing
बलदेव (मथुरा)। विश्व प्रसिद्ध दाऊजी का हुरंगा 19 मार्च को होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन

मंदिर दाऊजी महाराज प्रांगण को स्टेडियम का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए मंदिर की छतों को स्टेडियम के रूप में बनाया जा रहा है। मंदिर रिसीवर आरके पांडे ने बताया श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 19 मार्च को होगा। इसके लिए प्रतिदिन मंदिर प्रांगण में पूर्व अभ्यास, नृत्य, महारास, महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
इसको देखते ही नया जोश उत्साह पैदा हो रहा है। समाज गायन प्रतिदिन चल रहा है। हुरियारे हुरंगा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह नित्य प्रतिदिन हुरंगा का अभ्यास और तैयारी लगातार कर रही हैं। मंदिर को स्टेडियम का रूप देकर चारों और भव्य रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में हुरंगा के दिन 8 क्विंटल टेसू के फूल, ढाई क्विंटल केसरिया रंग, 11 क्विंटल अबीर-गुलाल, 11 क्विंटल गुलाबों व विभिन्न फूलों का प्रयोग होगा। ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध संतों का आगमन भी हुरंगा में होगा। टेसू के रंग में केसर, चूना, फिटकरी मिला कर प्राकृतिक रूप से तैयार किया जाएगा। गुलालों को मशीनों के द्वारा उड़ाया जाएगा। दर्जनों पानी व रंगों के फव्वारे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed