फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bag full of cash and jewelery stolen from wedding ceremony

मथुरा: शादी समारोह से 4 लाख की नकदी और जेवरात से भरा बैग चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bag full of cash and jewelery stolen from wedding ceremony
मथुरा। कोसीकलां में सीसीटीबी कैमरे में कैद हुआ बैग ले जाता शातिर युवक। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजा अग्रसेन वाटिका में सगाई समारोह से शातिर चोर चार लाख रुपये एवं स्वर्ण आभूषण से भरा बैग लेकर भाग गया। बैग चोरी की घटना वाटिका में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की तहरीर अज्ञात के खिलाफ दी है।
विज्ञापन

आर्यनगर निवासी ओमप्रकाश महावर की पौत्री की शादी दिल्ली के समस्तपुर इलाके के पांडव नगर 272-ए, गली नं 12 निवासी कमलेश चंद गोयल के पुत्र अर्चित गोयल से रविवार को हो गई। कमलेश शनिवार को ही कोसीकलां आ गए और अग्रसेन वाटिका में परिजनों एवं रिश्तेदारों के ठहरे हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को वर पक्ष एवं वधू पक्ष के लोग मेहंदी की रस्म करने में व्यस्त थे। एक बैग उनकी पत्नी अनीता गोयल के पास था, जिसमें नकदी एवं रस्म के आभूषण रखे थे, जिसे दुल्हन को पहनाना था। तभी एक अज्ञात युवक करीब चार लाख रुपये एवं स्वर्ण आभूषण से भरा बैग लेकर भाग गया। बैग चोरी होने की खबर मिलते ही समारोह में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें चोरी करने वाला युवक कई घंटे से सगाई कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में दोनों ही परिवारों के बीच रहकर कार्य कर रहा था। चोर ने समय का फायदा उठाकर बैग को पार कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में चोर कई युवकों से बात करता हुआ और स्टेज तक पहुंचा भी दिखाई दिया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक एसके तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed