{"_id":"60953f078ebc3ebf80433147","slug":"mathura-attachment-notice-on-the-house-and-building-of-the-owner-of-brajesh-heights-mathura-news-agr4910630150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ब्रजेश हाइट्स के मालिक के घर व बिल्डिंग पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ब्रजेश हाइट्स के मालिक के घर व बिल्डिंग पर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
मथुरा। हत्या के मामले में सवा छह माह से फरार चल रहे ब्रजेश हाइट्स के मालिक के खिलाफ गोविंदनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुनादी कराकर कुर्की नोटिस चस्पा किए। पुलिस मोतीकुंज और मथुरा-वृंदावन मार्ग पर बिड़ला मंदिर के पास ब्रजेश हाइट्स बिल्डिंग पर पहुंची थी। दोनों जगह नोटिस चस्पा किए।
पांच अक्तूबर को राकेश गौतम का शव ब्रजेश हाइट्स में पड़ा मिला था। उसकी हत्या का आरोप विपिन गौतम उर्फ ब्रजकिशोर गौतम पुत्र जगदीश प्रसाद गौतम निवासी बी-127 मोतीकुंज, थाना हाईवे पर लगा था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ब्रजेश हाइट्स के मालिक विपिन गौतम फरार हो गया था। पुलिस, बिल्डर को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दीं, पर वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद हरकत में आई गोविंदनगर पुलिस ने फरार हत्यारोपी के खिलाफ कुर्की नोटिस हासिल कर लिया। प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया। समयावधि में हाजिर न होने पर मुकदमा दर्ज करके कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपी ने मृतक से लाखों रुपये फ्लैट देने की एवज में लिए थे।