फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Arise god, wake up dehri of Braj resonated with god

मथुरा: उठो देव, जागो देव से गूंजी ब्रज की देहरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Arise god, wake up dehri of Braj resonated with god
कोसीकलां में देवोत्थान एकादशी के मौके पर गन्ना, सिघांडे खरीदते लोग। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। देवोत्थान एकादशी का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई। महिलाओं ने घरों के आंगन में गेरु और खड़िया से रंगोली सजाई। सूप बजाकर उठो देव, जागो देव का आह्वान किया।
विज्ञापन

गन्ने से चौकी सजाकर सिंघाड़े, फूलमाला और फलों से भगवान विष्णु की पूजा की गई। सुबह लकड़ी की चौकी के चारों ओर गन्ना बांधकर उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा अथवा चित्र को विराजमान किया गया। तदुपरांत भगवान विष्णु की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी से सहालग की शुरुआत हो गई। देवोत्थान एकादशी के दिन बैंडबाजा और बरात की धूम रही। नगर की सभी धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस शादी के लिए बुक रहे। नगर से लेकर देहात तक शादी समारोह की धूम रही। इस दौरान बराती शहर की सड़कों पर नाचते गाते दिखे। धर्मशाला गेस्ट हाउस शादी समारोह के चलते सजे हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में गन्ने की जमकर बिक्री हुई। ज्यादातर चौराहों पर लोग रात में गन्ने लेकर आए। सुबह से बिक्री शुरू हो गई। लोग पूजा सामग्री खरीद कर ले गए। सब्जी और फलों की जमकर बिक्री हुई।

बसों और ट्रेनों में रही काफी भीड़
देवोत्थान एकादशी के दिन शादी समारोह की धूम रही तो ऐसे में मुख्य मार्गों पर जाम के हालत रहे। ट्रेनों और बसों में यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। इसका फायदा डग्गेमार वाहन चालकों ने उठाया। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाईं। बाईपास चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ लगी रही। बसों और ट्रेनों में धक्का-मुक्की हुई। लोगों को जैसे तैसे बैठने के लिए जगह मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed