फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Allegation of black marketing of ration from ration godown

मथुरा: राशन गोदाम से राशन की कालाबाजारी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Allegation of black marketing of ration from ration godown
फरह (मथुरा)। सरकार ने हर गरीब परिवार के भरण पोषण के लिए फ्री राशन योजना संचालित कर रखी है। इस योजना का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। अधिकारी और डीलर मिल कर बंदरबांट करने में जुटे हैं। ऐसा ही मामला फरह से प्रकाश में आया है। फरह के राशन डीलर ने राशन गोदाम के एसएमआई पर राशन में धांधली कर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

झुडावाई के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन सामग्री रिफाइंड, चना, नमक आदि न देने के आरोप लगाए हैं। गोदाम से सीधा माल कालाबाजारी के लिए जाता है। क्षेत्र के राशन डीलर, राशन लेने फरह स्थित राशन गोदाम पहुंचे। गोदाम में राशन से भरे खड़े ट्रक थे, ट्रकों से ट्रैक्टर-ट्रॉली में राशन की बोरी लोड हो रहीं थीं। वहां राशन बोरियों की गिनती करने के लिए कोई सरकारी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

एसएमआई अपने कार्यालय में बैठे थे। राशन डीलर का आरोप है कि एसएमआई द्वारा प्रति बोरी दो किग्रा राशन कम दिया जा रहा है। बोरा में राशन का वजन 50 किग्रा होता है, लेकिन एसएमआई 52 किग्रा में बिना तुलाई के राशन डीलरों को दे रहे हैं। दिनेश शर्मा ने बताया कि गोदाम से एसएमआई द्वारा दलालों के माध्यम से राशन की कालाबाजारी कराई जा रही है। एसडीएम सदर प्रशांत नागर ने बताया लिखित शिकायत मिलने पर कालाबाजारी करने वाले राशन डीलर व माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed