{"_id":"6102bd948ebc3e586d32c57e","slug":"mathura-alert-in-the-district-after-the-case-found-together-in-kanpur-mathura-news-agr5017207135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कानपुर में एक साथ मिले केस के बाद जिले में भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कानपुर में एक साथ मिले केस के बाद जिले में भी अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कानपुर में एक साथ कई पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। मथुरा स्वास्थ्य विभाग अभी से सतर्कता बरत रहा है।
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। केंद्र सरकार से मिली गाइडलाइन के बाद तीसरी लहर से लड़ने के लिए अस्पताल अपग्रेड किए गए हैं। एडिशनल डायरेक्टर स्वास्थ्य एके सिंह ने भी रेलवे स्टेशन पर चल रहे सैंपलिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रेलवे स्टेशन आने वालों की जांच और बढ़ाए जाने के आदेश दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि बच्चों के आईसीयू अस्पताल तैयार करने के निर्देश मिले थे, जिसके बाद जिला महिला अस्पताल को इसके लिए चयनित कर लिया है। इसमें तीस बेड की व्यवस्था की गई है। समय आने पर इस वार्ड और यहां भर्ती होने वालों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त करने की तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
धार्मिक नगरी होने के कारण यहां हर दिन देश भर से लोगों का आना जाना लगा है। एक कारण संक्रमण के बढ़ने का हो सकता है। इसे देखते हुए लोगों का रैंडम सैंपलिंग का दायरा बढ़ा दिया है। विभाग जनपद के प्रमुख मंदिरों पर भी हेल्प डेस्क स्थापित कर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच कराई जाएगी।
- डॉ. भूदेव, कोविड प्रभारी