{"_id":"61bded98b6e9f6467e4a8235","slug":"mathura-alert-in-mathura-after-new-variant-omichrome-case-of-corona-in-delhi-mathura-news-mtr510310495","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दिल्ली में कोरोना के नए वैरिंयट ओमीक्रोम केस के बाद मथुरा में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दिल्ली में कोरोना के नए वैरिंयट ओमीक्रोम केस के बाद मथुरा में अलर्ट
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली में कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रॉन के केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग ने सारा फोकस सैंपलिंग पर लगा दिया है। खासकर बाहर से आने वालों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। हर ब्लॉक में आरआर टीम का गठन किया है। आने वाले दिनों में टीम की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय आने वाले दिनों में मथुरा जनपद के धार्मिक स्थलों पर होने वाली भीड़ है। साल के अंत और नए साल की शुरुआत के लिए देश के कोने-कोने से लाखें श्रद्धालु पर्यटक वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन, बरसाना आदि धार्मिक नगरी में आते हैं, ऐसे में संक्रमण को फैलने से रोकना भी स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती है।
इधर, बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दिए हैं। जिले के चार मोबाइल टीमों को कोरोना जांच की सैंपलिंग कार्य में लगा दिया गया है। हालांकि बीते पांच दिन से जनपद में कोरोना संक्रमण का कोई केस तो नहीं आया, फिर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच को लेकर प्लान तैयार किया गया है। रैंडम सैंपलिंग कराई जा रही है। वहीं लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाने के लिए कहा गया है।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर नहीं ध्यान
स्वास्थ्य विभाग बाहर से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी तो रख रहा है लेकिन रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर जांच की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही जिले में न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीम हर ब्लॉक में लगातार सैंपलिंग का काम कर रही है। हर दिन ढाई हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं बाहर से आने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
- डॉ. एके वर्मा, सीएमओ मथुरा