फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Airgun fired in the parcel, there was chaos in the post office due to the loud explosion

मथुरा: पार्सल में आई एयरगन से चली गोली, तेज धमाके से डाकघर में मची अफरा तफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Airgun fired in the parcel, there was chaos in the post office due to the loud explosion
मथुरा। कघर में एयरगन चलने से चटका शीशा। - फोटो : MATHURA
टाउनशिप (मथुरा)। अति संवेदनशील रिफाइनरी के निकट स्थित डाकघर में मंगलवार को हुई तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

डाकघर में आए पार्सल में विस्फोटक पदार्थ होने की खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस पहुंच गई लेकिन जब मामला खुला तो पता चला कि पार्सल में आई एयरगन से गोली चली है। तेज आवाज से डाकघर का शीशा चटक गया और कर्मचारी भाग गए।
झांसी से आए इस पार्सल की जांच करने के बाद इसे मंगाने वाले को पुलिस ने थाने बुला लिया। मामला टाउनशिप गेट नं. एक के निकट स्थित डाकघर का है। मंगलवार को इस पोस्ट ऑफिस में झांसी के कचहरी चौराहा से संजय अहेरिया पुत्र दिगंबर निवासी एचपी फ्यूल स्टेशन बरारी के नाम एक पार्सल आया।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर ने इसे स्कैन कर चैक किया और नीचे रखने लगे, तभी पार्सल में से तेज आवाज के साथ चली गोली ने पोस्ट ऑफिस का शीशा तोड़ दिया। पोस्टमास्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाने में मौजूद फतेह सिंह ने बताया कि उसने छोटे पुत्र के लिए निशाना लगाने को इसे चार-पांच दिन पहले झांसी से बुक कराया था। एसपी सिंह ने बताया कि एयरगन का पार्ट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed