फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Administration will give help to destitute children

मथुरा: बेसहारा बच्चों को सहायता देगा प्रशासन

Thu, 10 Jun 2021 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Administration will give help to destitute children
मथुरा। कोरोना महामारी के कारण सिर से मां और पिता का सहारा उठने के बाद बेसहारा हुए बच्चों को प्रशासन सहायता देगा। जिला प्रशासन ने 10 बच्चों को चिह्नित कर लिया है। इन बच्चों के सत्यापन का कार्य जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की बाल सेवा योजना के तहत इन बच्चों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इन बच्चों के रहने, खाने और शिक्षा का जिम्मा भी जिला प्रशासन द्वारा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

महामारी के कारण कई बच्चों के माता-पिता का निधन हो गया, वहीं कई बच्चों के माता-पिता में से एक की मृत्यु हो गई। ऐसे बच्चों के सामने जीवन यापन करने का संकट खड़ा हो गया है। शासन के निर्देश पर डीपीओ की ओर से जनपद में सर्वे कराकर ऐसे बच्चों को चिन्हित किया गया। अभी तक जो बच्चे चिन्हित हुए हैं, उनमें से माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है। बाल सेवा योजना के तहत बच्चों की देखभाल के लिए हर माह चार हजार रुपये दिए जाएंगे। लड़कियों की शादी के लिए भी आर्थिक सहायता देने की योजना है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के करण बेसहारा हुए करीब 10 बच्चों को अभी तक चिन्हित किया गया है। जिले में सत्यापन का कार्य भी चल रहा है। सत्यापन के बाद जल्द बच्चों के लिए बाल सेवा योजना के तहत सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनुराग श्याम रस्तोगी, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed