फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Accused of robbing 3.50 lakhs arrested, one absconding

मथुरा: 3.50 लाख की लूट का आरोपी दबोचा, एक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Accused of robbing 3.50 lakhs arrested, one absconding
महावन (मथुरा)। महावन के आनंदगढ़ी में घर में घुसकर दंपती पर हमला करते हुए ३.५० लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूटने वाले नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस चकरोड पर मकान बनाने को लेकर हुआ विवाद बता रही है।
विज्ञापन

१८ फरवरी की देर रात घर में घुसकर मुकेश और उसकी पत्नी रचना पर हमला किया गया था। साथ ही बदमाश ३.५० लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट ले गए थे। ऐसा आरोप घायल हुए मुकेश ने लगाया था। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए भर्ती भी कराया था।
विज्ञापन

मुकेश की तहरीर पर थाना महावन में गांव के यादराम और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस ने लूट की बजाए चोरी और मारपीट का मामला दर्ज किया। शुरूआत से ही पुलिस इस लूट को संदिग्ध मानकर चल रही थी। महावन पुलिस ने मुख्य आरोपी यादराम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अज्ञात की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमर सिंह परमार ने बताया कि लूट की कोई वारदात नहीं हुई है। जांच के बाद ही पीड़ित का मारपीट और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चकरोड पर मुकेश का मकान बनने का विरोध यादराम ने किया था। इसी विवाद के चलते पीड़ित ऐसे आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed