{"_id":"60c0bf0a8ebc3e2e36460ba7","slug":"mathura-accused-of-gang-rape-roaming-freely-mathura-news-agr4950706125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: खुलेआम घूम रहे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: खुलेआम घूम रहे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 15 साल की किशोरी से डेढ़ महीने पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने में कोसीकलां पुलिस हीलाहवाली बरत रही है। आरोपी खुलेआम पुलिस संरक्षण में घूम रहे हैं। पीड़िता पर भी राजीनामा का दबाव बनाने के लिए आरोपी धमका रहे हैं और पुलिस के दरोगा से भी धमकी दिलवा रहे हैं।
उक्त आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप है कि बुधवार को मुकदमे के सिलसिले में वह कोसीकलां के एक गांव से कचहरी जा रही थी। रास्ते में आरोपियों ने रोककर धमकाया और हाथ में एक बोतल में कुछ ज्वलनशील पदार्थ ले रखा था। वह किसी तरह से वहां बचकर निकल पाई। लगातार पुलिस की शह पर बेखौफ होकर आरोपी सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
कोसीकलां पुलिस की मिलीभगत से उनके खिलाफ भी झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश भी रच रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी साजिश को नाकाम करने की मांग की है।