मथुरा। संत रविदास जयंती के अवसर पर डॉ. आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच द्वारा पुष्पांजलि व शोभायात्रा निकाली गई। संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस अशोक कुमार व समाजसेवी सुरेशचंद्र बौद्ध रहे।
माल्यार्पण व आरती के बाद शोभायात्रा संत रविदास आश्रम से शुरू होकर डीगगेट, भरतपुर गेट, होलीगेट, छत्ता बाजार अर्जुनपुरा होते हुए वापस आश्रम लौटी। अतिथियों ने कहा कि संत रविदास ने मानवता, प्यार व भाईचारे का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर पूर्व श्रमायुक्त मोहन सिंह, राम वीर सिंह, महेश काजू, सज्जन क्रांति, श्याम मुरारी चौहान, मोहन सिंह कदम, दिनेश कुमार, बंटी चंदेला, रूमा देवी, धर्मवीर, सेठ हरीबाबू आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।