फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 700 kg silver anklets of 28 traders were in the pickup

मथुरा: पिकअप में थी 28 व्यापारियों की 700 किलो चांदी की पायल

Sat, 26 Jun 2021 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 700 kg silver anklets of 28 traders were in the pickup
मथुरा/नौहझील। चार दिन पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात वाणिज्यकर के सचल दल पर कैंटर चढ़ाने के मामले में पुलिस चांदी तस्करों की साजिश मानकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस की टीमों ने आगरा, दिल्ली और मथुरा के कोरियर कंपनी के कार्यालयों में कर्मचारियों और अफसरों से पूछताछ की है। करीब 28 व्यापारियों की 700 किलो चांदी की पायल दिल्ली पिकअप गाड़ी से जा रही थीं।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर 23 जून की देर रात 12 बजे 60 माइल स्टोन पर वाणिज्यकर का सचल दल चेकिंग कर रहा था। चांदी लेकर आगरा से दिल्ली जा रही पिकअप को सचल दल ने रोका था। टीम वाहन में सवार कोरियर कंपनी के कर्मचारी अनिल कुमार से पूछताछ कर रही थी कि 3 मिनट बाद मथुरा से जा रहे तेज रफ्तार कैंटर चालक ने गाड़ी सचल दल पर चढ़ा दी थी। इसमें सीटीओ वीरेंद्र और सिपाही कौशल किशोर की मौत हो गई, जबकि संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त समेत पांच कर्मचारी घायल हो गए। चांदी लेकर जा रहा अनिल कुमार भी घायल हुआ था।
विज्ञापन

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि आगरा से दिल्ली जा रही पिकअप में 28 व्यापारियों की 700 किलो चांदी की पायल थीं। फिलहाल चांदी तस्करों की साजिश को लेकर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त की हालत नाजुक, फोर्टिस में भर्ती
वाणिज्यकर विभाग के संयुक्त आयुक्त मनोज त्रिपाठी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उनका इलाज नोएडा के फोर्टिस में चल रहा है। कैलाश हॉस्पिटल से उन्हें यहां रेफर किया गया है। इसके अलावा अन्य वाणिज्यकर अधिकारी और कर्मचारियों का इलाज चल रहा है।

दो चालकों समेत 10 लोग उठाए, पूछताछ
पिकअप चालक बिट्टू और कैंटर चालक बनवारी प्रसाद निवासी नौहझील के अलावा करीब 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसके अलावा कैंटर के खलासी लाला की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस साजिश का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed