फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 50 thousand reward arrested in police encounter

मथुरा: पुलिस मुठभेड़ में ५० हजार का इनामी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 50 thousand reward arrested in police encounter
मथुरा। पुलिस मुठभेड़ में गोली गलने से घायल 50 हजार का इनामी बदमाश अस्पताल में भर्ती। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। दोहरे हत्याकांड और जानलेवा हमले में एक साल से फरार चल रहे ५० हजार के इनामी को पैगांव रोड बंबे से मुठभेड़ में शेरगढ़ पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से पकड़ लिया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
विज्ञापन

तीन साथी भागने में कामयाब रहे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की ५ टीमें जुटी हैं।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सूचना मिली कि एक साल से फरार ५० हजार का इनामी बड़ी वारदात की फिराक में साथियों के संग पैगांव रोड बंबे के पास है। एसओजी के एसआई अमित भाटी, सर्विलांस प्रभारी सोनू सिंह और थाना शेरगढ़ के प्रभारी अरुण कुमार पंवार की टीम बनाकर भेजी।
विज्ञापन

टीम ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया इनामी हरिओम पुत्र सुखवीर निवासी पैगांव शेरगढ़ है। जल्द ही उसके भागे तीन साथी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 19 कारतूस, एक रायफल 315 बोर, एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि इनामी पर दोहरे हत्याकांड, हत्या का प्रयास, अवैध शस्त्रों की तस्करी, वाहन चोरी आदि 6 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed