{"_id":"61c7309076fec95c286888c5","slug":"mathura-34th-gaushala-of-the-district-will-open-in-saidpur-village-of-baldev-mathura-news-mtr5107066116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बलदेव के गांव सैदपुर में खुलेगी जनपद की ३४वीं गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बलदेव के गांव सैदपुर में खुलेगी जनपद की ३४वीं गोशाला
विज्ञापन
मथुरा। बलदेव के गांव सैदपुर में जल्द ही जनपद की ३४वीं गोशाला खुलेगी। एक साथ करीब ३०० से अधिक गोवंश रखे जा सकेंगे। गोशाला के खुलने से आसपास के खुले में घूमने वाले पशुओं को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। गोशाला संबंधी प्रस्ताव मुख्य पशु अधिकारी द्वारा शासन को भेजा गया है।
जनपद वर्तमान में ३३ गोशाला मौजूद हैं। इन गोशालाओें में हजारों गोवंश का पालन हो रहा है। इसके बाद भी जनपद में खुले घूमने वाले गोवंश को देखते हुए और भी गोशालाओं की आवश्यकता है। प्रशासन ने बलदेव के गांव सैदपुर में ग्राम पंचायत की जमीन पर गोशाला खोलने का निर्णय लिया है।
यह गोशाला बड़ी गोशाला होगी, जिसमें करीब ३०० से अधिक गोवंश को रखा जा सकेगा। विगत दिनों सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने सैदपुर की गोशाला के लिए गांव की जमीन का निरीक्षण किया और वहां पर गोशाला संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गोशाला के प्रस्ताव को शासन को भेजा है। सीडीओ ने बताया कि शुक्रवार को गोशाला संबंधी प्रस्ताव भेजा गया है। शासन द्वारा जब इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी तो ग्राम पंचायत की इस जमीन पर गोशाला खोल दी जाएगी।