फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 276 more new corona infected found

मथुरा: २७६ और नए कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 276 more new corona infected found
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को 276 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें सर्वाधिक केस मथुरा शहर और आसपास के हैं। एक्टिव केस २१८७ हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आई रिपोर्ट में जल निगम के 26 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि वृंदावन, छाता, नौहझील, चौमुहां, गोवर्धन, राया, मांट, बलदेव, कोसीकलां और फरह में भी कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं। बढ़ते संक्रमण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाई है।
विज्ञापन

वृंदावन और छाता में संक्रमण की संख्या अधिक होने के बाद दोनों शहरों में सैंपलिंग तेज की गई है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि हर दिन 4 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमितों पर निगरानी रखी जा रही है और उन्हें समय से दवा उपलब्ध कराने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों से लेकर बाजारों में नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन
जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है। हर दिन दो सौ अधिक नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं, लेकिन बाजारों से लेकर मंदिरों तक लोग लापरवाह बने हैं। बाजारों में शारीरिक दूरी के नियम को ताक पर रख भीड़ उमड़ रही है।
शहर के बाजार भीड़ से अटे पड़े हैं। शहर के होलीगेट अंदर छत्ता बाजार, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, चौक बाजार, भरतपुर गेट, दरेसी, कृष्णा नगर, महोली रोड आदि बाजारों में सोमवार को भी लोगों की भीड़ देखी गई। इधर, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में भी शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ रही हैं।
संक्रमण बढ़ने पर निगरानी समितियों को किया गया सक्रिय
जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस और रविवार को संक्रमण से दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। जनपद की निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है, वहीं, अस्पतालों में बेड की व्यवस्था की गई है।
बताया जा रहा है कि मथुरा वृंदावन शहरी क्षेत्र की 70 और जनपद की कुल 742 निगरानी समितियां इन दिनों कोरोना संक्रमण पर निगाह रखे हुए हैं। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद सभी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है।

इधर, केएम मेडिकल कॉलेज, केडी मेडिकल कॉलेज के साथ वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल में एक हजार बेड की व्यवस्था की गई है। जरूरत होने पर राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम में भी संक्रमितों को भर्ती करने के लिए आरक्षित करने पर विचार किया जा रहा है।
जनपद के बड़े अस्पतालों के साथ सरकारी अस्पतालों को अपडेट किया गया है। वर्तमान में एक हजार बेड की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के पास है।
- डॉ. एके वर्मा, सीएमओ मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed