फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 25 thousand prize crook injured in encounter, arrested

मथुरा: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 25 thousand prize crook injured in encounter, arrested
मथुरा। मुठभेड़ में घायल बदमाश को पकड़कर लाते पुलिसकर्मी। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। छाता पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डकैती में मामले में २०२२ से फरार चल रहा था। इसके पास से एक पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को सूचना मिली कि छाता लाडपुर बंबे के पास बदमाश कोई वारदात को अंजाम दे सकता है। एसएसपी ने छाता पुलिस को बदमाश को हर हाल में पकड़ने को निर्देश दिए। छाता पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बचाव करते हुए पुलिस की चली गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ में साहून पुत्र रहमुद्दीन निवासी धौज, फरीदाबाद पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। उससे चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ छाता ने बताया कि घायल बदमाश पर करीब 10 मुकदमे डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, लूट और अवैध शस्त्र रखने के फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, इटावा में दर्ज हैं। साल २०२२ में छाता के गुहारी मोड़ पर बदमाश ने ट्रेलर लूटा था। ११ जनवरी को एसएसपी ने २५ हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed