{"_id":"608d5d0c8ebc3e5926539586","slug":"mathura-1750-policemen-mustered-at-10-counting-sites-mathura-news-agr4904459104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 10 मतगणना स्थलों पर 1750 पुलिकर्मियों मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 10 मतगणना स्थलों पर 1750 पुलिकर्मियों मुस्तैद
विज्ञापन
मथुरा। मतदान के बाद अब शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सुरक्षा का खाका खींच लिया गया है। 10 ब्लॉकों पर होने वाली मतगणना में 1750 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक पर सीओ के कंधों पर जिम्मेदारी मतगणना स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। शनिवार को डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने मतगणना स्थलों की सुरक्षा परखते हुए पुलिसकर्मियों को सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए।
रविवार को आठ बजे से जनपद के 10 ब्लॉकों में मतगणना शुरू हो जाएगी। इनमें मथुरा, छाता, चौमुहां, नंदगांव, फरह, गोवर्धन, मांट, नौहझील, राया, बलदेव में मतगणना होगी। इससे पहले इन मतगणना स्थलों को पुलिसकर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया। बिना तलाशी के कोई भी अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। शहर में एक मतगणना स्थल है तो देहात में नौ मतगणना बनाए गए हैं। सभी ब्लॉकों पर एक साथ ही मतगणना शुरू की जाएगी।
यह रहेगी सुरक्षा
- सीओ-10, इंस्पेक्टर-10, एसआई-230, मुख्य आरक्षी/आरक्षी-730, होमगार्ड-730 और महिला आरक्षी-40।
मतदान की तरह ही शांतिपूर्ण मतगणना भी कराई जाएगी। इसके लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किया गया है। शरारत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कोविड-19 के नियमों को पालन करना होगा। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
-श्रीशचंद, एसपी देहात