{"_id":"61d9a90ff9c31c29697e0101","slug":"mathura-166-corona-infected-found-in-24-hours-mathura-news-mtr5114789200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: २४ घंटे में मिले १६६ कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: २४ घंटे में मिले १६६ कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार को 166 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दो दर्जन से अधिक वे लोग हैं, जो मथुरा मंदिरों के दर्शनों करने आए थे और लगभग 15 लोग सैनिक अस्पताल से जुडे़ हैं। इसके अलावा मथुरा शहर और वृंदावन में कोरोना संक्रमण की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
जनपद के बरसाना, बलदेव, छाता, फरह, मांट, राया और कोसीकलां में भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग परेशान है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि पांच हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
लगातार सैंपलिंग कराए जाने के बाद भी भीड़ भरे इलाकों में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हो पा रहा, जिससे संक्रमण और तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में जहां दिसंबर के पहले पखवाड़े में सैंपलिंग की संख्या बीस तक थी, वह अब 300 के पार पहुंच गई है। यही स्थिति छाता और वृंदावन में भी सामने भी है।
विज्ञापन
टीकाकरण आज
छटीकरा रोड स्थित श्रीकृष्ण शरणम कॉलोनी में श्रीराधा नाम प्रचार ट्रस्ट एवं गिर्राज ग्रुप द्वारा निशुल्क कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन रविवार को प्रात: 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक किया जा रहा है। 15 वर्ष से 1७ वर्ष तक के बच्चों और 18 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज निशुल्क लगाई जाएगी।
हम कोरोना से बच सकते हैं
- घर से बाहर बिना मास्क के न निकलें।
- भीड़भाड़ वाली जगह में जाने से बचें।
- समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें।
- किसी से मिलना जरूरी हो, उचित दूरी बनाकर रखें।
- आपको बुखार हो तो जांच जरूर कराएं।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी मथुरा