{"_id":"6a9f0fe2f1351326b70c8790","slug":"massive-fire-furniture-showroom-goods-worth-lakhs-destroyed-mathura-news-c-29-1-mtr1025-605327-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का माल जला
विज्ञापन
मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र के बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की करीब चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का फर्नीचर जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
शोरूम कर्मचारियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। कुछ ही देर में आग ने पूरे फर्नीचर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की करीब चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
कर्मचारियों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं, तब तक शोरूम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां बिना देरी किए ही माैके पर पहुंच गई थीं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।