{"_id":"62bb0acc023b3a3bf96cd078","slug":"masked-bike-robbers-looted-10-thousand-more-mobiles-mathura-news-mtr519952677","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बाइक लुटेरों ने लूटे 10 हजार और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बाइक लुटेरों ने लूटे 10 हजार और मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावन। महावन के नगला पापरी के पास नकाबपोश बाइक सवार लुटेरों ने हथियार के बल बाइक सवार मजदूर से १० हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। कुछ ही दूरी पर लुटेरे पकड़े जाने के डर से मोबाइल को सड़क किनारे फेंक गए। सूचना पर काफी देर बाद पहुंची महावन पुलिस ने जानकारी जुटाई। पीड़ित मजदूर की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है।
थाना जमुनापार के गांव हयातपुर निवासी अजय कुमार पुत्र समीर मजदूरी करता है। सोमवार रात को वह हाईवे पर राधावैली कॉलोनी से मजदूरी करके अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही थाना महावन के गोशाला से हयातपुर जाने वाले मार्ग पर नगला पापरी के पास पहुंचा तभी सड़क पर खड़े नकाबपोश चार से पांच लुटेरों ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार मजदूर के न रुकने पर लुटेरों ने डंडे से प्रहार किया और बाइक गिरा दी।
लुटेरों ने हथियार के बल पर १० हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। लुटेरों ने कुछ ही दूरी पर लूटे मोबाइल को भी फेंक दिया। राहगीरों की मदद से सूचना पर पहुंची महावन पुलिस हर बार की तरह केवल कोरम पूरा करती दिखी। पीड़ित के बताने के बाद भी पुलिस ने लुटेरों का पीछा तक नहीं किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त होती रहे तो लूट जैसी वारदातों पर अंकुश लग सकता है, पर महावन पुलिस कतई भी इसको लेकर गंभीर नहीं है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल बरामद कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।