फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married woman hanged herself under suspicious circumstances

Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself under suspicious circumstances
मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजन को सौंप दिया। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव लालपुर निवासी प्रिया देवी (25) की शादी 2022 में कस्बे के सहजुआ थोक निवासी लोकेश के साथ हुई थी। रविवार सुबह परिजन खेत पर भूसा एकत्रित करने चले गए। प्रिया ने उनके लिए चाय बनाई। जिसे लेकर देवर हर्ष कुंतल भी खेत पर चला गया। देवर के जाने के बाद करीब सात बजे घर में अकेली रह गई विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लगे कुंदे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर उसका 3 माह का बालक जोर-जोर से रो रहा था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला ने आकर देखा तो प्रिया फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर खेत पर काम कर रहे परिजन दौड़ चले आए। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed