फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married to death in suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Married to death in suspicious circumstances
मथुरा। शहर के सिविल लाइन में बृहस्पतिवार रात महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई, उसे इलाज के लिए गोवर्धन चौराहा के पास प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने पति पर प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है। सदर बाजार पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के पुलिस लाइन के सामने कॉलोनी में रहने वाले आईसीआईसीआई बैंक भूतेश्वर के असिस्टेंट मैनेजर प्रशाल शर्मा की 26 वर्षीय पत्नी निहारिका शर्मा की रात में अचानक तबियत खराब हो गई। उसे गोवर्धन चौराहा स्थित सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति का कहना है कि निहारिका शुगर पेशंट थी और शुगर लो होने पर उसकी इसी तरह से हालत बिगड़ती रहती थी।
विज्ञापन

इसके चलते उसकी मौत हुई है। उधर उसके मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि पिछले 8 वर्ष से उनकी बहन को आरोपी ने मायके नहीं भेजा था और उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसी के चलते स्लो पॉयजन दिया गया, जिससे उसकी मौत हुई है। बताया गया कि कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र के रहने वाले कमलेश मिश्रा की पुत्री निहारिका की शादी 9 वर्ष पूर्व हुई थी। इस संबंध में पूछे जाने पर सदर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों पक्षों से जानकारी करने के बाद जो सही होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed