{"_id":"61eeb736ad27d6387f311eea","slug":"married-s-killer-husband-arrested-mathura-news-mtr5122404183","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का हत्यारोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का हत्यारोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। १२ दिन पूर्व विवाहिता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पति को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस सास की तलाश में दबिश दे रही है।
१३ जनवरी को शहर के महोली रोड की कॉलोनी मानस नगर में चंचल(३१) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पिता राजन सिंह ने पति समेत चार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने ससुर प्रताप सिंह और ननद लवली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। लगातार कोतवाली पुलिस पति और सास की तलाश में दबिश दे रही थी।
अब आरोपी पति दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस सास की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पति दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले विवाहिता के ससुर और ननद को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। मृतका की बेटी सानवी और बेटा वैदिक को नाना राजन सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया था।