फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married girlfriend gave such death to her lover heart will tremble

पति या प्यार...चुनना था कोई एक: शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगा कलेजा; इसलिए मार डाला

Mon, 27 Jan 2025 08:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Jan 2025 08:22 PM IST
सार

शादीशुदा प्रेमिका के ऊपर प्रेमी दबाव डाल रहा था कि वो पति को छोड़ दे। उसकी इस शर्त के आगे वो मजबूर हो गई। आरोपी प्रेमिका ने बताया कि इसी वजह से उसने प्रेमी को मिलने बुलाया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
Married girlfriend gave such death to her lover heart will tremble
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया में छह दिन पूर्व निर्माणाधीन हाइवे पर मिले शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने हत्यारोपी महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि वह पति को छोड़ने का दबाव बना रहा था जिसके चलते रोहित की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। 
विज्ञापन


 

मथुरा मार्ग पर निर्माणधीन जयपुर-बरेली हाईवे पर 22 जनवरी को मल्हे के निकट अज्ञात युवक का शव मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त रोहित पुत्र राजवीर सिंह निवासी जनकपुर थाना मांट के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई। मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, जिससे पता चला कि रोहित की एक नंबर पर काफी बातचीत हुई। ये नंबर गांव आलिया निवासी रीना का निकला। पुलिस ने शक के आधार पर रीना को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की। काफी समय तक रीना ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती के बाद वो टूट गई और पूरी सच्चाई बयां कर दी। रीना ने बताया कि रोहित का पिता राजमिस्त्री है। वह पिता के साथ काम करने सामने वाले मकान में आया था। उस दौरान दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई यह पता नहीं लगा।

 
विज्ञापन

रीना ने बताया कि वो शादीशुदा है। ये बात रोहित की मालूम थी। रोहित अब उस पर दबाव बनाने लगा कि वो अपने पति को छोड़ दे और उसके साथ नए जीवन की शुरुआत करे। वो लोकलाज के डर से रोहित की इस बात पर राजी नहीं हुई। इसके बाद रोहित उसे परेशान करने लगा, जिसके बाद उसने रोहित को ठिकाने लगाने की साजिश रची।


 

आरोपी रीना ने बताया कि 22 जनवरी को शाम को रोहित को मिलने के लिए प्रिंस गेस्ट हाउस में बुलाया। समय के अनुसार रोहित साढ़े छह बजे गेस्ट हाउस पहुंच गया। उसके एक घंटे बाद रीना भी आ गई। रीना अपने साथ पहले से ही कोल्डड्रिंक, चिप्स और नींद की गोलियां और रस्सी साथ लाई थी। बातों में लगा कर रीना ने रोहित को गोलियां खिला दीं जिससे वो बेहोश हो गया। इसके बाद रीना ने रोहित के गले में रस्सी डालकर उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। फिर वो चुपचाप गेस्ट हाउस से निकल गई।

 

रीना के जाने के बाद जब गेस्ट हाउस के मालिक योगेन्द्र निवासी निवासी भैसारा थाना राया और मैनेजर अमित निवासी दीवाना खुर्द थाना जमुनापार ने कमरे में पड़ा शव देखा, तो घबरा गए। दोनों ने मिलकर शव को गद्दे में लपेटा और बाइक से निर्माणधीन हाइवे पर फेंक दिया। 

 

पुलिस जब गेस्ट पहुंची तो सीसीटीवी की डिवीआर गायब कर दी और फर्जी एंट्री भी दिखा दी। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो घटनाक्रम के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि महिला प्रेमी और गेस्ट हाउस के मालिक मैनेजर को गिरफ्तार कर  लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed