फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Marriage procession will not proceed on diversion routes till 7 pm

Mathura News: डायवर्जन मार्गों पर शाम 7 बजे तक नहीं चढ़ेंगी बरात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Marriage procession will not proceed on diversion routes till 7 pm
मथुरा। देवोत्थान एकादशी के पर्व पर पीएम मोदी का बृहस्पतिवार को ब्रज में आगमन है। 147 दिन बाद देव जागेंगे और शादियों की शुरुआत होगी। जिले में 200 से अधिक शादियां होनी हैं मगर, पीएम के कार्यक्रम के कारण बरात चढ़त पर पुलिस की बंदिशें लग गई हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी के आगमन के कारण यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू है। उन पर शाम 7 बजे तक बरात नहीं चढ़ेंगी। ऐसे में समारोह आयोजकों से लेकर बैंडबाजा संचालक, मैरिज होम संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक देवेश शर्मा ने बताया कि पीएम की सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से यह फैसला लिया गया है कि डायवर्जन वाले मार्गों और वीवीआईपी आवागमन मार्गों पर शाम 7 बजे तक कोई भी बरात नहीं चढ़ेगी। लोगों से अपील है कि वह इस व्यवस्था में सहयोग करें। आयोजक मैरिज होम्स के बाहर ही बैंड-बाजा बजाकर घुड़चढ़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन लागू
गोशाला तिराहा (महावन) एवं बिचपुरी तिराहा (राया ) से लक्ष्मी नगर चौराहा तक।
लक्ष्मी नगर चौराहे से टैंक चौराहे की ओर
सदर रामलीला ग्राउंड से एनसीसी तिराहा, टैंक चौराहा की ओर।
थाना हाईवे कट से धौली प्याऊ की ओर।
पुराना एआरटीओ कट से मोतीकुंज की ओर।
मालगोदाम से नए बस अड्डे की ओर।
कृष्णा नगर बिजली घर तिराहा, फायर सर्विस तिराहा से भूतेश्वर तिराहा की ओर।
पानीगांव चौराहा से सौ-सैय्या की तरफ एवं सौ-सैय्या तिराहा से मसानी चौराहा की ओर। गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी की ओर।
मसानी चौराहा से डीग गेट की ओर।
गोकरन तिराहा से चौक बाजार की ओर।
चौक बाजार से मिलन तिराहा की ओर।
भैस बहोरा से अमरनाथ कट की ओर।
स्टेट बैंक चौराहा से ब्रज रज उत्सव, हनुमान तिराहा, धौली प्याऊ की ओर।
एफसीआई तिराहा महोली रोड से नए बस अड्डे की ओर।
बीएसए कार्यालय से हनुमान तिराहा धौली प्याऊ की ओर।
गोकुल बैराज मोड़ तिराहा से पुलिस लाइन की ओर।
केनरा बैंक कच्ची सड़क से तहसील तिराहा की ओर।
डाक खाना तिराहा से पुलिस लाइन की तरफ एवं राजीव तिराहा से तहसील तिराहा की ओर।
वीवीआईपी रूट गोकुल बैराज तिराहा से टैंक चौराहा, वहां से मछली फाटक और धौली प्याऊ व टैंक चौराहा से स्टेट बैंक चौराहा, यहां से नया बस अड्डा, भूतेश्वर तिराहा व केजेएस फाटक, मसानी चौराहा तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed