फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Market administration

सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाही पर पांच फर्मों के लाइसेंस निरस्त

Thu, 23 Apr 2020 05:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Market administration
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग में असफल रहे मंडी प्रशासन ने बृहस्पतिवार को पांच फर्म के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। फल एवं सब्जी मंडी में पांच कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मथुरा मंडी में अब तक सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयास असफल रहा है। फल और सब्जी मंडी का सबसे बुुरा हाल है। यहां प्रात:काल से ही भीड़ का दबाव रहता है। कुछ ऐसी स्थिति कृषि मंडी की है। गेहूं की आवक होने के बाद स्थितियां यहां और बिगड़ गई हैं। मजदूर, कारोबारी और किसानों की भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग प्रभावी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

हालांकि बृहस्पतिवार को मंडी सचिव सुनील शर्मा ने फल और सब्जी मंडी के पांच कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इसमें मलखान शिवदत्त यादव, मोहम्मद सुलेमान मोहम्मद हनीफ, महावीर अग्रवाल एंड कंपनी, मोहम्मद परवेज मोहम्मद नदीम एवं हबीब अहमद एंड कंपनी शामिल है। उक्त फर्म द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने के कारण लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसके अलावा संबंधित फर्म से स्पष्टीकरण भी 15 दिवस के अंदर देने को कहा है। इसके साथ ही आगरा से वाहनों से लाए गए फल सब्जी वाले छह वाहनों पर पुलिस ने भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed