फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mandiron mein uda gulaal... braj kee vishv vikhyaat holee ka aagaaj

Mathura News: लाल गुलाल और भव्य शृंगार...ब्रज में 40 दिन की होली का आगाज; फागुन तक ब्रज में उड़ेगा अबीर गुलाल

Mon, 03 Feb 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 11:38 PM IST
सार

मथुरा, बरसाना, नंदगांव और बलदेव सहित अन्य कस्बों के मंदिरों में आराध्य को पीत वस्त्र पहनाकर शृंगार किया और गुलाल सेवित किया। द्वारिकाधीश मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रीकेशवदेव महाराज पर गुलाल उड़ाया गया।

विज्ञापन
mandiron mein uda gulaal... braj kee vishv vikhyaat holee ka aagaaj
मथुरा। राधारानी के मंदिर में चालीस दिवसीय होली की समाज का गायन करते गोस्वामीजन। - फोटो : mathura

विस्तार

श्यामा श्याम सलोनी सूरत को शृंगार वसंती है... किशोरी श्याम सलोनी सूरत को शृंगार वसंती है। माथे चंदन लसियो वसंती, पट पीतांबर कसियो वसंती... रविवार को यह गीत यहां के मंदिरों में गूंजे तो भक्त सुध-बुध भूलकर आराध्य की छवि में ही खो गए। इस दौरान मंदिरों में डांढ़ा गाड़ने के साथ ही ब्रज की विश्व विख्यात होली का रंगारंग आगाज हो गया।
विज्ञापन


मथुरा, बरसाना, नंदगांव और बलदेव सहित अन्य कस्बों के मंदिरों में आराध्य को पीत वस्त्र पहनाकर शृंगार किया और गुलाल सेवित किया। द्वारिकाधीश मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रीकेशवदेव महाराज पर गुलाल उड़ाया गया। ब्रज में वसंत पंचमी से होली की धूम शुरू हो जाती है, जो अगले 40 दिन तक चलती है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर परंपरागत रूप से डांढा गाड़ा गया। मंदिरों में सेवायतों ने अपने आराध्य के कपोलों पर लाल गुलाल लगाकर शृंगार किया, वहीं चांदी के थालों में सजाकर उन्हें गुलाल सेवित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं पर गुलाल की बौछार की गई। इससे पूरा मंदिर परिसर गुलाबी हो गया। रंगों से सराबोर भक्त राधे-राधे करते नाचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आज से होली का आगाज
सोमवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में डांढ़ा गड़ने के बाद होली का आगाज होगा। 40 दिन तक विभिन्न दिनों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ठाकुरजी भक्तों के साथ होली खेलेंगे। सेवायत गोस्वामी आराध्य को गुलाल सेवित करेंगे। उनके कपोलों पर गुलाल लगाएंगे। वहीं आरती के बाद श्रद्धालुओं पर गुलाल बरसाया जाएगा। राधावल्लभ मंदिर में होली के पदों का गायन किया जाएगा। सेवायतों ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed