{"_id":"5dc5bcc88ebc3e5b294c2cdc","slug":"mandir-samay-mein-parivartan-mathura-news-agr414303539","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देर से जागेंगे और जल्द शयन करेंगे ठाकुर जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देर से जागेंगे और जल्द शयन करेंगे ठाकुर जी
विज्ञापन
मथुरा। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ब्रज के मंदिरों में भी ठाकुर जी ठंड के प्रभाव में हैं। इसी के चलते ठाकुर जी सुबह शाम को जल्द शयन कर रहे हैं।
ऋतु परिवर्तन के साथ ही देवोत्थान एकादशी से ब्रज के सभी प्रमुख मंदिरों में आरती और दर्शन का समय बदल रहा है। मथुरा के प्रमुख मंदिर श्रीद्वारिकाधीश में देवोत्थान एकादशी के बाद प्रात:काल 6:30 से मंगला के साथ दर्शन शुरू होंगे, जो 11 बजे राजभोग तक रहेंगे। शाम को यहां 3:30 बजे से 7 बजे तक दर्शन का समय बदला गया है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में 13 नवंबर से दर्शन का समय परिवर्तित हो रहा है। यहां वर्तमान में सुबह 5 बजे से 12 बजे तक तथा शाम को 4 बजे से 9:30 बजे तक दर्शन खुले रहते थे, लेकिन अब परिवर्तित समय के अनुसार दर्शन का समय सुबह 5:30 बजे से, जबकि शाम को 3 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा। इस तरह श्रीकृष्ष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर जी के मंदिर के पट एक घंटा पहले बंद हो जाएंगे।
वृंदावन में बांकेबिहारी जी के दर्शन का समय बदल चुका है। यहां सुबह 7:45 बजे के स्थान पर अब 8:45 बजे मंदिर के दर्शन खुल रहे हैं। शाम को 4:30 बजे से 8:30 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, जो पहले रात 9:30 बजे तक था। वृंदावन में इस्कॉन मंदिर में शाम को दर्शन का समय बदल गया है। अब यहां शाम 4 बजे से 8:15 बजे तक दर्शन हो सकेंगे।
विज्ञापन
बरसाना के श्रीजी मंदिर में प्रात: 5:30 बजे मंगला आरती हो रही है, शाम का समय 4 बजे से 8 बजे तक रहेगा, जो पहले 8:30 बजे तक दर्शन का समय था।
इसी प्रकार दानघाटी मंदिर गोवर्धन में सुबह 5 बजे मंगला आरती व दुग्धाभिषेक दोपहर दो बजे तक, दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन, मंदिर मुकुट मुखारबिंद, जतीपुरा में सुबह 5 बजे मंगला आरती, दुग्धाभिषेक 2 बजे तक व दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन, मानसीगंगा, गोवर्धन में सुबह 5 बजे मंगला आरती, दुग्धाभिषेक 2 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन होंगे।