{"_id":"67c752ccf38fe37026088f60","slug":"managers-of-cooperative-bank-baldev-and-sounkh-missed-the-target-mathura-news-c-369-1-mt11008-126088-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सहकारी बैंक बलदेव और सौंख के प्रबंधक लक्ष्य में चूके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सहकारी बैंक बलदेव और सौंख के प्रबंधक लक्ष्य में चूके
विज्ञापन
मथुरा। जिला सहकारी बैंक में मंगलवार को शाखा प्रबंधकों संग बैठक की। इसमें बैंक अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर ने मासिक समीक्षा करते हुए अल्पकालीन फसली ऋण वितरण एवं कृषि ऋणों से वसूली, जमा निक्षेप पर प्रबंधकों से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि अल्पकालीन ऋण वितरण के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 95.49 प्रतिशत पूर्ति हुई है। कोसीकलां, नंदगांव, चौमुहां, मांट, बिसावर, सादाबाद एवं सहपऊ शाखा द्वारा वितरण लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की गई है। बलदेव एवं सौंख शाखा की वसूली एवं ऋण वितरण संतोषजनक नहीं मिला। इस पर उन्हें नाराजगी जताई।
बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दमन लाल शर्मा ने बताया कि शाखा प्रबंधकों को मार्च के अंत तक वसूली के सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक की शाखाओं अवशेष लॉकरों के आवंटन एवं नए खाते खोले। बैंक के क्षेत्र के कृषकों एवं नागरिकों से संपर्क कर अधिकाधिक नये बचत एवं चालू खाते खोले जाएं।
विज्ञापन
पुराने बकाएदारों से वसूली के लिए 50 हजार और एक लाख से बड़े बकायेदारों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। शाखा बलदेव, राया, वृंदावन, मथुरा एवं फरह में सर्वाधिक लॉकर आवंटित किए जाने है। इस अवसर पर सुमित कुमार शर्मा सहित बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे।