{"_id":"699963594bb0f1738e0c9405","slug":"man-hangs-himself-before-brother-in-law-s-wedding-celebrations-turn-into-mourning-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: साले की शादी में आया था जीजा, बरात जाने से पहले कर ली आत्महत्या; मातम में बदली खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साले की शादी में आया था जीजा, बरात जाने से पहले कर ली आत्महत्या; मातम में बदली खुशियां
Sat, 21 Feb 2026 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:18 PM IST
सार
मथुरा के राया में साले की शादी में शामिल होने आए जीजा ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र की चौकी बिचपुरी अंतर्गत गांव अयेरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। साले की शादी में शामिल होने आए जीजा ने रात के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुभाष (35) निवासी गांव सतपुरा, जिला बुलन्दशहर अपने साले पुष्पेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए अयेरा आया था। पुष्पेंद्र की बरात शनिवार 21 फरवरी को अलीगढ़ जनपद के गांव भोरा जानी थी।
बताया गया है कि रात्रि के समय सुभाष घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहर पड़े मकान में चला गया, जहां उसने गाटर से रस्सी बांधकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।