फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man died in car overturned in Mathura while children seriously injured who going to his brother wedding

Accident in Yamuna Expressway: कार पलटने से भाई की शादी में जा रहे युवक की मौत, दो बच्चों की हालत नाजुक

Sat, 27 May 2023 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 May 2023 10:34 PM IST
सार

Accident in Yamuna Expressway: मथुरा में कार पलटने से भाई की शादी में जा रहे युवक की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
man died in car overturned in Mathura while children seriously injured who going to his brother wedding
Accident in Yamuna Expressway: कार पलटने से भाई की शादी में जा रहे युवक की मौत, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार सुबह कार पलटने से पिता की मौत हो गई। जबकि, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लगा गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा बलदेव थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ।

विज्ञापन

अवनीश चला रहा था गाड़ी

मूल रूप से गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित पनिका निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार पुत्र रामेश्वर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार प्रात: वह मित्र अवनीश, शैलेंद्र, बेटा शुभम तथा सुमित के साथ कार से गोरखपुर के लिए निकले। गाड़ी को अवनीश चला रहा था। 

विज्ञापन

घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 145-146 के बीच में किसी वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार पलट गई। दुर्घटना में शिव कुमार की मौत हो गई। जबकि, उसके दोनों बच्चे शुभम और सुमित घायल हो गए। हादसे में उसके दोस्तों को मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura Refinery Accident: ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने टाउनशिप के आसपास की घेराबंदी, घंटों चली वार्ता

दोस्त शव लेकर पैत्रक गांव गए

मृतक युवक के साथी ने बताया कि दो दिन बाद उसके भाई की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए सभी गोरखपुर जा रहे थे। उधर, परिजनों को खबर लगी तो घर में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि मृतक के दोस्त उसका शव लेकर गोरखपुर के लिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed