फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Malaria and dengue spread in Jaint, the patients' cots have been laid from house to house

जैंत में मलेरिया और डेंगू ने पसारे पैर, घर-घर बिछी हैं मरीजों की चारपाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Malaria and dengue spread in Jaint, the patients' cots have been laid from house to house
चौमुहां। गांव जैंत में मलेरिया व डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। गांव में घर-घर मरीजों की चारपाई बिछी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रशासन ने अभी तक गांव में मच्छररोधी दवा का छिड़काव तक नहीं कराया है।
विज्ञापन

डेंगू व मलेरिया के चलते गांव के दानी उर्फ दान सिंह की पुत्री कुमकुम (14), पुत्र दीपांशु (10) व पुत्री गुंजन (11) मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। तीनों की प्लेटलेट्स काफी कम रह गई हैं। जांच में तीनों के डेंगू सिद्ध हुआ है। दान सिंह ने बताया कि गांव में एक भी दिन दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। जगह-जगह पसरी गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं। पंचायत प्रशासन को गांव के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

गांव के मुकेश की पुत्री गौरी (12), माधुरी (आठ), भारत का पुत्र धर्मवीर, तेजवीर पुत्र ब्रज बिहारी, मानवेंद्र, अशोक, निखिल सविता पत्नी बबलू, राजू, बिरजा, सविता पत्नी राजू बीमारी के चलते विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्रजेश प्रताप सिंह ने डीएम व मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत में गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने तथा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed