{"_id":"61659c9f8ebc3e8bb11c30e6","slug":"malaria-and-dengue-spread-in-jaint-the-patients-cots-have-been-laid-from-house-to-house-mathura-news-mtr506824712","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंत में मलेरिया और डेंगू ने पसारे पैर, घर-घर बिछी हैं मरीजों की चारपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंत में मलेरिया और डेंगू ने पसारे पैर, घर-घर बिछी हैं मरीजों की चारपाई
विज्ञापन
चौमुहां। गांव जैंत में मलेरिया व डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। गांव में घर-घर मरीजों की चारपाई बिछी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रशासन ने अभी तक गांव में मच्छररोधी दवा का छिड़काव तक नहीं कराया है।
डेंगू व मलेरिया के चलते गांव के दानी उर्फ दान सिंह की पुत्री कुमकुम (14), पुत्र दीपांशु (10) व पुत्री गुंजन (11) मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। तीनों की प्लेटलेट्स काफी कम रह गई हैं। जांच में तीनों के डेंगू सिद्ध हुआ है। दान सिंह ने बताया कि गांव में एक भी दिन दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। जगह-जगह पसरी गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं। पंचायत प्रशासन को गांव के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।
गांव के मुकेश की पुत्री गौरी (12), माधुरी (आठ), भारत का पुत्र धर्मवीर, तेजवीर पुत्र ब्रज बिहारी, मानवेंद्र, अशोक, निखिल सविता पत्नी बबलू, राजू, बिरजा, सविता पत्नी राजू बीमारी के चलते विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्रजेश प्रताप सिंह ने डीएम व मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत में गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने तथा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।