फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Major Changes in Temple Darshan Timings During Lunar Eclipse on 7 September

चंद्रग्रहण 2025: बांकेबिहारी के नहीं होंगे दर्शन, इन मंदिरों का बदला गया समय, द्वारिकाधीश के खुले रहेंगे पट

Sat, 06 Sep 2025 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 02:11 PM IST
सार

व्रंदावन, बरसाना और द्वारिकाधीश मंदिर में ग्रहण काल में विशेष समय पर ही श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Major Changes in Temple Darshan Timings During Lunar Eclipse on 7 September
बांके बिहारी मंदिर - फोटो : instagram

विस्तार

7 सितंबर को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के दौरान जहां सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे, वहीं ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज अपने भक्तों को दर्शन देंगे। पूरे ग्रहणकाल के दौरान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन


पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर श्री द्वारिकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि चंद्रग्रहण में पूरे समय ठाकुरजी के दर्शन खुले रहेंगे, हालांकि बाकी दर्शनों में बदलाव रहेगा। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को मंगला शृंगार और ग्वाल के दर्शन समय अनुसार ही होंगे और राजभोग के दर्शन सुबह 10 बजे से साढ़े 10 बजे तक होंगे। इसके बाद सांयकालीन उद्यापन के दर्शन दोपहर दो बजे से 2.10 तक और भोग संध्या आरती 2.40 से 2.50 तक होंगे। शयन के दर्शन 3.30 बजे से 4 बजे तक होंगे। इसके बाद रात्रि ग्रहण के दर्शन रात 9.57 से 1.27 तक होंगे और इस दौरान ठाकुरजी के पट खुले रहेंगे। यह भी बताया कि 8 सितंबर को 3.30 बजे मंगल के दर्शन होंगे और उसके बाद सेवा चालू रहेगी। राजभोग के दर्शन सुबह 6 बजे होंगे और सांयकाल के दर्शन नियमित समय अनुसार होंगे।
विज्ञापन


 

चंद्रग्रहण पर बदला लाडलीजी मंदिर के दर्शन का समय
सात सितंबर रविवार को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण को देखते हुए बरसाना स्थित श्रीलाड़लीजी मंदिर के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि इस दिन श्रद्धालु केवल सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही दर्शन कर पाएंगे। इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण की समाप्ति के बाद मंदिर के पट अगले दिन सोमवार प्रातः 5 बजे से खोले जाएंगे और दर्शन-पूजन की नियमित व्यवस्था पुनः आरंभ हो जाएगी।

 

चंद्रग्रहण रविवार को
श्रीबलभद्र पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने बताया कि रविवार को चंद्र ग्रहण होगा। इसका छाया प्रवेश रात 08:58, मोक्ष रात 01:27 एवं विरल छाया निर्गम रात 02:25 बजे होगा। सूतक दिन में 12:57 बजे से प्रारंभ होगा। यह ग्रहण भारत में दृश्य होगा। ग्रहण दर्शन नहीं करना चाहिए। अपितु अपने इष्ट देव की आराधना, गुरुमंत्र जप एवं धार्मिक ग्रंथ का पठन-मनन करना चाहिए।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी शाम को नहीं देंगे दर्शन
सात सितंबर 2025 को वर्ष का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा, जिसके कारण श्रीबांकेबिहारी मंदिर के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। यह चंद्रग्रहण रात 9:58 बजे से लेकर रात 1:26 बजे तक रहेगा। ग्रहण से 9 घंटे पूर्व दोपहर 12:57 बजे से सूतक काल आरंभ हो जाएगा। इसके चलते ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन और आरती समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि चंद्रग्रहण वाले दिन 7 सितंबर को मंदिर के पट सुबह 5:30 बजे खोले जाएंगे और दर्शन दोपहर 12:30 बजे तक ही होंगे। शाम के समय मंदिर बंद रहेगा और दर्शन नहीं होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed