फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Maid accused of stealing jewelery worth nine lakhs

Mathura News: नौकरानी पर नौ लाख के आभूषण चोरी करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Maid accused of stealing jewelery worth nine lakhs
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने नौकरानी पर नकदी समेत नौ लाख रुपये के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नौकरानी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के सौंख रोड स्थित हैंडपंप वाली गली की रहने वाली श्वेता चौधरी ने बताया कि नगमा बीते एक साल से उनके घर का काम संभाल रही है। नगमा के साथ उसकी बहन और मां का भी घर आना जाना शुरू हो गया। इसी बीच 17 जुलाई को नगमा समेत तीनों उसके घर पर काम करने के आईं थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान घर से आठ तोला सोना, सवा किलो चांदी व कुछ नकदी चोरी हो गई। उन्होंने काफी इधर-उधर खोजने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें आभूषण नहीं मिले। इसके बाद पीड़िता 24 जुलाई को नौकरानी के घर गईं। नौकरानी को धमका कर पूछा तो बताया है कि उसने आभूषण गिरवी रख दिए हैं। पीड़िता ने दोनों बहनों और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed