फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Maheshwari Mahila Mandal performed Chunri Manorath for the victory of soldiers

Mathura News: माहेश्वरी महिला मंडल ने सैनिकों की जीत के लिए किया चुनरी मनोरथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Maheshwari Mahila Mandal performed Chunri Manorath for the victory of soldiers
विश्राम घाट पर चुनरी मनोरथ के दौरान मौजूद माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्य
मथुरा। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नभ, जल और थल में भारत की रक्षा में जुटे हुए सैनिकों और उनके परिजन की दीर्घायु को विश्राम घाट पर चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया। सभी ने यमुना महारानी से जीत की प्रार्थना की है।
विज्ञापन


देश में इस समय पाकिस्तान के विरुद्ध जो बिगुल बजाया है, उसमें सीमा पर तैनात हजारों जवान दिन-रात निगरानी में कार्य कर रहे हैं। माहेश्वरी समाज ने ठाकुरजी और यमुना महारानी से उनकी लंबी आयु और उनके मिशन को सफर बनाने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन


चुनरी मनोरथ का आयोजन समस्त महिला मंडल और माहेश्वरी समाज द्वारा किया गया। लगभग 100 से अधिक लोगों ने यमुना के घाट पर एकत्रित होकर जवानों की दीर्घायु और मिशन को पूरा करके सबके कुशल वापसी की कामना की। अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, उपाध्यक्ष शिप्रा राठी, सचिव तृप्ति राठी, कोषाध्यक्ष रुचिता माहेश्वरी ने कहा कि हम सीमा पर भले ही नहीं हैं, पर हर पल सैनिकों के साथ इस मिशन में जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता माहेश्वरी ने देश भक्ति के नारे लगवाए। चुनरी मनोरथ के बाद आरती की गई। अलका माहेश्वरी, शालिनी दीवान, पूजा गोदानी, रचना भूधारिया, स्नेहा दीवान, बबीता माहेश्वरी, रेनू राठी, ऊषा राठी, गुंजन राठी, रुचिता माहेश्वरी, आभा माहेश्वरी, अनूप माहेश्वरी, अभिषेक राठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed