फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahashivaratri News: Devotees Performs Worship In Shiva Temples In mathura

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ कान्हा का ब्रज, मंदिरों में बम-बम भोले की गूंज, देखें वीडियो

Tue, 25 Feb 2025 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 01:19 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर्व कान्हा की नगरी में बम-बम भोले की गूंज सुनाई देती रही। वृंदावन के प्रमुख गोपेश्वर महादेव मंदिर पर भारी भीड़ उमड़ रही है।
 

विज्ञापन
Mahashivaratri News: Devotees Performs Worship In Shiva Temples In mathura
कांवड़ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कान्हा की नगरी वृंदावन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। मंगलवार से ही कांवड़ियों का सैलाब यहां उमड़ पड़ा है। हर दिशा से आने वाले शिवभक्त गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


यह भक्तगण रामघाट, राजघाट, सोरों, कछला जैसे विभिन्न घाटों से गंगाजल लेकर आए हैं। अपनी कांवड़ चढ़ाने के लिए श्रद्धालु वृंदावन के प्रमुख गोपेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरे शहर में भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। हर ओर से "बोल बम", "बम बम भोले" के जयकारों की आवाज़ गूंज रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए खास तैयारियां की हैं। ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर मेडिकल सहायता तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन




महाशिवरात्रि से पहले ही वृंदावन का माहौल पूरी तरह से शिवमय हो चुका है। श्रद्धालु जलाभिषेक के बाद अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं, लेकिन उनकी भक्ति की छाप हर किसी के दिल में अमिट रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed