{"_id":"56e1a98f4f1c1bc53e8b45a4","slug":"mahant-adityanath-should-be-cm-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में पेश करे भाजपा’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में पेश करे भाजपा’
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
महंत नृत्यगोपाल दास
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा से महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में पेश करने को कहा है। आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।
नृत्यगोपाल दास गुरुवार को रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए सपा और बसपा ही मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में रहती है लेकिन इस बार भाजपा भी प्रमुख दावेदार है।
जेएनयू के बारे में उन्होंने कहा कि जेएनयू अपनी स्थापना से ही भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की भावना को नकारता आया है। ऐसे में वहां राष्ट्र विरोधी नारे लगना कोई बड़ी बात नहीं है। मामले में राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कहा कि कांग्रेस राहुल अभी बच्चा है, उसे राजनीति की समझ नहीं है।
विज्ञापन
राजनीति में परिपक्व होने के लिए राहुल को पाठशाला में जाने की जरूरत है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार होने की बात कही। विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते यह कार्य हो जाएगा।