फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahabhishek of Giriraj Maharaj with Panchamrit at Shri Krishna's birthplace

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर गिरिराज महाराज का पंचामृत से महाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Mahabhishek of Giriraj Maharaj with Panchamrit at Shri Krishna's birthplace
मथुरा। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर रविवार को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के मध्य गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इसमें जन्म स्थान पर विराजमान गिरिराज महाराज का पंचामृत से महाभिषेक किया। गिरिराज महाराज एवं ठाकुर केशवदेव का छप्पन भोग लगाया गया। शाम को भक्तों ने भजन गायक हेमंत ब्रजवासी द्वारा प्रस्तुत भजनों का का आनंद लिया।
विज्ञापन



श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के तत्वावधान में श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल एवं स्थानीय भक्तों ने सुबह मंत्रोच्चारों के मध्य श्रीगिरिराज महाराज का पंचामृत महाभिषेक किया गया। इसमें भक्तों ने श्रद्धा एवं भाव से कई मन दूध, दही, घी, शर्करा एवं शहद से भगवान का महाभिषेक किया। उधर विद्युत रोशनी एवं पुष्पों से सजे श्रीकृष्ण जन्म स्थान में भगवान केशवदेव एवं गिरिराज महाराज को सुगंधित पुष्पों एवं लतापताओं से बने कुंज में विराजमान किया।
विज्ञापन


आराध्य के नयनाभिराम दर्शन की एक झलक पाने को भक्तजन आतुर दिखे। इसके बाद ठा.केशवदेव एवं गिरिराज महाराज को छप्पनभोग सेवित किया गया। इसके लिए पिछले दस दिनों से पकवान तैयार किए जा रहे थे। छप्पनभोग दर्शन के मध्य भजन गायक हेमंत ब्रजवासी ने लीलामंच प्रांगण में ठाकुरजी के प्रिय भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भागवत भवन में विराजित महर्षि वेद व्यास का पूजा-अर्चना संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया। पंचोपचार पूजन के बाद घंटे, घड़ियाल, झांझ, मजीरे, मृदंग आदि की मंगल ध्वनि के मध्य महर्षि वेद व्यास की आरती की गयी। गिरिराज पूजा महोत्सव का समापन 108 दीप द्वारा भगवान की आरती कर किया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के अनिल भाई, पंकज अग्रवाल, सुनील, कन्हैयालाल, पवन अग्रवाल, मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed