फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Magorra police arrested three killers

मगोर्रा पुलिस ने तीन हत्यारोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
Magorra police arrested three killers
सौंख (मथुरा)। दो दिन पहले मगोर्रा के नगला हमला में अधेड़ की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े हैं। फरार एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल नगला में एहतियात के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव हमला में 2 मार्च को जगवती और मोहनवती के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद हुए समझौते से लौटते वक्त 55 वर्षीय भजनलाल की गोली मारकर हत्या की दी थी। इस मामले में मृतक के भाई प्रेम सिंह उर्फ प्रेमा की तहरीर पर गोपाल, नरेंद्र, निरौती, लक्ष्मण और दो अज्ञातों के खिलाफ थाना मगोर्रा में मुकदमा दर्ज कराया था। मगोर्रा पुलिस ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस ने नामजद गोपाल, लक्ष्मण, निरौती को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी का जीजा नरेंद्र सिंह अभी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। इसके अलावा दो अज्ञातों की पहचान में जुट गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। दो अज्ञातों की पहचान करके उन्हें भी जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed