फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman created ruckus after reaching her lover house

UP: प्रेमी की तलाश में पहुंची तीन बच्चों की मां, युवक को घर में कैद कर लगा दिया गेट से ताला; परिजन हो गए गायब

Fri, 18 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 01:07 AM IST
सार

प्रेमी के बात नहीं करने पर महिला उसके घर पहुंच गई। हंगामा कर दिया। इससे घबराए परिजन युवक को घर में कैद कर गायब हो गए। महिला का कहना था कि युवक शादी का झांसा देकर सात साल से उसके साथ रह रहा था।
 

विज्ञापन
woman created ruckus after reaching her lover house
woman demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नाैहझील में शादी से इंकार करने पर बृहस्पतिवार देर शाम प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची और हंगामा किया। यह देखकर युवक को छिपाकर परिजन घर में ताला लगाकर गायब हो गए। खबर लिखे जाने तक प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर अपनी एक बेटी के साथ बैठी थी।
विज्ञापन

 

प्रेमिका ने बताया कि वह शादीशुदा है। पति से तीन बच्चे हैं। 7 वर्ष पूर्व नौहझील थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवक से दिल्ली में मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। शादी का झांसा देने पर वह पति को छोड़ दिल्ली में किराए के मकान में प्रेमी के साथ अपने तीनों बच्चों को लेकर आपसी सहमति से रहने लगी। 7 साल से हम दोनों सहमति से रह रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह की बात कहने युवक जल्द शादी की बात कहता। पिछले दिनों युवक घर आ गया। फोन उठाना व बात करना भी बंद कर दिया। परिजन से बातचीत करने पर जल्द शादी कराने की बात कही गई। एक हफ्ता पूर्व युवक व उसके परिजन ने शादी से मना कर दिया। 

 
विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसने अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। उसके साथ युवक ने धोखा किया है। युवक ने शादी न की तो वह कानून कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed