फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   love of Radha and Krishna comes alive in colors on canvas

Mathura News: कैनवास पर उतरे रंगों में दिख रहा राधा-कृष्ण का प्रेम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
love of Radha and Krishna comes alive in colors on canvas
वृंदावन। वृंदावन की गलियों में जहां हर ओर राधे-राधे की गूंज सुनाई देती है, वहीं इन दिनों गीता शोध संस्थान में रंग और तूलिका से कृष्ण भक्ति की नई तस्वीरें आकार ले रही हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए चित्रकार कैनवास पर राधा-कृष्ण के प्रेम, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को उकेर रहे हैं। खास बात यह है कि इन चित्रों को तैयार होने के बाद देखने के बजाय कला प्रेमियों को कलाकारों की पूरी सृजन प्रक्रिया सामने बैठकर देखने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप-2026’ का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए 20 चित्रकार अपनी-अपनी विशिष्ट कला शैलियों में कृष्ण की लीलाओं को कैनवास पर उतारने में जुटे रहे। किसी ने कैनवास पर राधा-कृष्ण के प्रेम की कोमल छवि दिखाई तो किसी ने माखन चुराते नटखट कन्हैया की बाल लीला। कुछ चित्रकारों ने ब्रज के प्राकृतिक परिवेश और आध्यात्मिक वातावरण को अपनी कलाकृतियों का विषय बनाया।
विज्ञापन

शिविर में पद्मश्री शांति देवी (मधुबनी), डॉ. अलका झा (इंदौर), डॉ. बंदना जोशी (नाथद्वारा), डॉ. पूनम रानी (अलीगढ़), नीतिक्षा डावर (दिल्ली), डॉ. खुशबू उपाध्याय (गाजियाबाद), नेहा (लखनऊ), मनजीत कौर (चंडीगढ़), डॉ. अलका मनीष पाठक (सीहोर), सोमा आनंद (पटना), विनीता सिंह (पटना), विनीता शर्मा (जयपुर), कंचन प्रकाश (ग्रेटर नोएडा), सुमित्रा अहलावत (दिल्ली), सुमन डोंगरे (उज्जैन), प्रिंस राज (मेरठ), विनोद कुमार सिंह (लखनऊ), जयेश त्रिवेदी (उज्जैन) और ललित कला अकादमी, आगरा के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह सहित 20 चित्रकार प्रतिभाग किया। शिविर के संयोजक एवं गीता शोध संस्थान के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि विभिन्न प्रदेशों से आए 20 चित्रकारों का चित्रांकन लगभग पूरा हो चुका है। 9 सितंबर को कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद 10 सितंबर से तैयार चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed