फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lost 29 Lakh in Cryptocurrency While Trying to Buy a Flat

Mathura News: फ्लैट खरीदने के चक्कर में गंवाई 29 लाख की क्रिप्टो करेंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lost 29 Lakh in Cryptocurrency While Trying to Buy a Flat
मथुरा। फ्लैट बुकिंग कराने के एवज में क्रिप्टो करेंसी का उपयोग करने पर अमरोहा के व्यक्ति से 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा के जोया रोड स्थित कृष्णा कुंज कॉलोनी निवासी राज कुमार अरोरा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 4 नवंबर 2025 को गोवर्धन रोड स्थित अपार्टमेंट में फ्लैट बुक कराने के लिए ग्रुप के एक जिम्मेदार व्यक्ति से संपर्क किया। उन्होंने 21 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर फ्लैट बुक करा दिया। व्यक्ति के कहने पर कुछ समय बाद उन्होंने इस व्यक्ति के परिचित ईशान के खाते में 10 नवंबर 2025 को 30 हजार क्रिप्टो करेंसी (भारतीय मुद्रा में करीब 29 लाख) ट्रांसफर किए गए। दावा किया गया कि ईशान की ट्रेडिंग फर्म डिजिटल करेंसी को भारतीय रुपयों में बदलकर ट्रांसफर करेगी, लेकिन बाद में कह दिया कि रकम ट्रांसफर होने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह निकाल ली।
विज्ञापन

पीड़ित ने नोएडा स्थित साइबर कंपनी लोरेस एल्गो टेक और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट से जांच कराई तो रिपोर्ट में साफ हुआ कि रकम ईशान के खाते में ही ट्रांसफर हुई और 10 मिनट बाद किसी ने निकाल ली। परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी हुई है। एसपी क्राइम श्वेता यादव का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed