{"_id":"6ab421b79ec7fba506019010","slug":"lord-vamana-set-out-on-a-divine-chariot-mathura-news-c-369-1-mt11023-153119-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिव्य रथ पर निकले वामन भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिव्य रथ पर निकले वामन भगवान
विज्ञापन
वृंदावन। वामन भगवान की शोभायात्रा बुधवार को रंगनाथ मंदिर से धूमधाम के साथ निकाली गई। दिव्य रथ पर देशी-विदेशी फूलों से सुसज्जित वामन भगवान का विग्रह विराजमान था। शोभायात्रा में आधा दर्जन आकर्षक झांकियां, बैंड, नफीरी और ढोल-ताशे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर पुष्पवर्षा की गई।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं श्री वामन भगवान जन्मोत्सव समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक श्रीकांत शर्मा की मौजूदगी में हुआ। मुख्य संरक्षक पं. बिहारीलाल वशिष्ठ, मुख्य संयोजक मेघश्याम गौतम, अध्यक्ष बृजेश गलीवाला, संस्थापक राजेश पाठक और डॉ. चतुर नारायण पाराशर ने वामन भगवान के विग्रह का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
भैरव वाली बगीची में प्रसाद के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इससे पूर्व बगीची स्थित श्री वामन भगवान के विग्रह का पंचामृत अभिषेक कर पूजा की गई। भगवान को छप्पन भोग किए। शोभायात्रा में महासभा के जिलाध्यक्ष इं. राजकुमार शर्मा, मुकेश सारस्वत, योगेश द्विवेदी, मुकुंद मोहन शर्मा, कल्लू पहलवान, करनकृष्ण गोस्वामी, मकसूदनदास गोस्वामी, जुगेंद्र भारद्वाज, राम निहोर शास्त्री, श्यामसुंदर गौतम आदि मौजूद रहे। संवामन भगवान शोभायात्रा समिति की ओर से कैलाश नगर स्थित हरि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा का शुभारंभ हुकमचंद तिवारी और नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत ने पूजा-अर्चना कर किया। शोभायात्रा कैलाश नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोधूलीपुरम पहुंची। आयोजन में चंद्रलाल शर्मा, सुरेशचंद शर्मा, सत्यभान शर्मा, एमडी व्यास, राजीव शर्मा, मोहनलाल शर्मा, आनंदबल्लभ गोस्वामी, सतीशचंद पाराशर, श्यामकुमार शर्मा, रविंद्र मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
जबकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बुधवार को भगवान वामन का प्राकट्योत्सव मनाया गया। ठाकुर केशवदेव महाराज ने वामन भगवान के मनोहारी स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि प्रातः 8 बजे उद्दाम हरिनाम संकीर्तन और मंगल वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच भगवान वामन की विशेष प्राकट्य आरती एवं महाभिषेक हुआ। इसके बाद पीत पुष्पों से विशेष अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं को हलवा प्रसाद वितरित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से जन्मभूमि परिसर दिनभर भक्तिमय बना रहा। संवाद