{"_id":"621a3e1301281830a35bd0c0","slug":"lord-shiva-s-procession-will-come-out-in-the-city-of-kanha-mathura-news-mtr5137831146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा के शहर में निकलेगी भगवान शिव की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा के शहर में निकलेगी भगवान शिव की बारात
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से आयोजित भगवान शिव की भव्य एवं दिव्य बारात महाशिवरात्रि पर परंपराओं एवं शास्त्रीय मर्यादाओं के अनुरूप नगर
में निकाली जाएगी। इस संबंध में श्रीकृष्ण जन्म स्थान संस्थान के कपिल शर्मा ने बताया कि भक्तों को आनंद प्राप्त कराने वाली दिव्य शिव बारात को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए सभी प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
भक्तों में कौतूहल एवं उत्साह के भाव जाग्रत करने वाली इस दिव्य शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए मेरठ, कासगंज, हापुड़ एवं चंदौसी आदि स्थानों से कलाकार आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भोलेनाथ की दिव्य बारात में भगवान ब्रह्मा-विष्णु, भैरों, मां चंडीदेवी, नौ काली अघोरी नृत्य आदि झांकियां शामिल होंगी। नंदी पर विराजमान होकर भगवान शिव, बारात में नगरवासियों एवं भक्तों को दर्शन देंगे।
अलौकिक बारात एक मार्च को श्रीकृष्ण-जन्मस्थान से दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ होगी। डीगगेट, मंडी रामदास, चौक बाजार, स्वामीघाट, छत्ता बाजार, होली गेट, भरतपुर गेट एवं दरेसी मार्ग होते हुए जन्मभूमि प्रांगण पहुंचेगी। यहां भागवत भवन मंदिर स्थित श्री महादेव का अभिषेक होगा। भगवान शिव के दर्शन के लि श्रीकृष्ण-जन्मस्थान परिसर के गेट 1 एवं गेट 3 के प्रवेश द्वार रात्रि में खुले रहेंगे।